एसपी अभिषेक वर्मा की निगरानी में सभी सर्किल प्रभारी और थानों की पुलिस तैयारी में जुटी है। पुलिस विभाग ने होलिका दहन वाले स्थानों की सूची तैयार कर ली है। जिले में 1528 स्थानों पर होलिका जलाई जाएंगी। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में सर्वाधिक होलिका दहन होगा। वहीं सबसे कम हांथीनाला क्षेत्र में होगा। पुलिस के अनुसार, राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में 193, करमा में 84, घोरावल में 201, शाहगंज में 79, पन्नूगंज में 145 जगहों पर होलिका दहन होगा। रायपुर में 89, मांची में 38, रामपुर बरकोनिया में 44, ओबरा में 34, चोपन मेें 70 जगहों पर होलिका दहन होगा। कोन में 56, हाथीनाला में 17, जुगैल में 45, दुद्वी में 50, म्योरपुर में 51, विण्ढमगंज में 49, बभनी में 65, बीजपुर में 63, पिपरी में 51,अनपरा में 55 और शक्तिनगर थाना क्षेत्र में 41 जगहों पर होलिका दहन होगा। इसमें लगभग 13 स्थान संवेदनशील हैं। यहां विवाद अथवा आपसी टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में पुलिस अलर्ट हो गई है। पूरे जिले को दो जोन और छह सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। संवेदनशील होलिका स्थलों पर सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, शाम से ही होलिका दहन के स्थलों के आस-पास पुलिसकर्मी भ्रमण करने लगेंगे।वहीं ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। एसपी के अलावा दोनों एएसपी, सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहेंगे। दमकल कर्मियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।