Sonbhadra News : भीषण ठण्ड और शीतलहर के कारण 8वीं तक के सभी विद्यालयों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित
सोनभद्र सहित यूपी के सभी जिले इस वक्त शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में हैं। इसके कारण जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने एक बार फिर स्कलों की छुट्टियाँ दो दिनों के लिए बढ़ा दी है। हालांकि, शिक्षकों और.....

sonbhadra
8:47 AM, January 16, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र सहित यूपी के सभी जिले इस वक्त शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में हैं। इसके कारण जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने एक बार फिर स्कलों की छुट्टियाँ दो दिनों के लिए बढ़ा दी है। हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल आना होगा।
यूपी में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी और वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों को ठंड से राहत देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। हालांकि, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इन दिनों में स्कूल आना होगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
स्कूल स्टाफ विद्यालय में रहेगा उपस्थित -
यूपी के जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा, स्कूलों का पूरा स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहेगा और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। ये जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने प्रेस नोट के जरिए दी है। जिसमें बताया गया कि सर्दी बढ़ने के कारण अब छुट्टी बढ़ाकर 17 जनवरी तक कर दिया गया है। सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
17 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद -
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र सहित अन्य जिलों में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। जिले में सभी कक्षाएं 17 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। गौरतलब है कि बेसिक स्कूलों में पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है, जिसके तहत प्रदेश के बेसिक स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे।




