Sonbhadra News: चोपन में जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह, एकता पर दिया गया जोर
चोपन नगर में 14 मार्च को जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर चोपन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया।

sonbhadra
4:29 PM, March 15, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन नगर में 14 मार्च को जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर चोपन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आए अतिथियों का जायसवाल समाज चोपन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया। वहीं माताओं और बहनों ने भी गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया। आयोजन समिति ने बताया कि समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से चोपन में पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो सफल रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जायसवाल समाज और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। समारोह को संबोधित करते हुए जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज में एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज में फैले विघटन को समाप्त कर सभी को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी मजबूत होगी। उन्होंने सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के इतिहास को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि समाज के गौरवशाली इतिहास को सामने लाने के लिए बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने कहा कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल लगातार समाज के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के लोग एक मंच पर आते हैं और आपसी सहयोग व एकता की भावना मजबूत होती है।
वहीं प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जायसवाल क्लब देश के 23 राज्यों में समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रहा है और समाज के लोगों को संगठित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, सचिव हेमंत जायसवाल, हाइडिल उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, सुधीर जायसवाल, जायसवाल यूथ क्लब के जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ईश्वर जायसवाल व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने किया।



