Sonbhadra News : 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
थाना कोन पुलिस को गुरुवार को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

sonbhadra
3:21 PM, March 27, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही, फर्जी नम्बर प्लेट वाहन बरामद
कोन (सोनभद्र)। थाना कोन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 3 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद (28) पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। तलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।




