Sonbhadra News : महामहिम राज्यपाल का सेवा कुंज आश्रम चपकी का दौरा आज
बभनी में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन की खबर ने वनवासियों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है ।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
sonbhadra
9:05 AM, December 19, 2024
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में आज 19 दिसंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन की खबर ने वनवासियों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी। जहां वनवासी कलाकार मानर की थाप और करमा नृत्य के साथ महामहिम का स्वागत करेंगे।
किसानों को खतौनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण करेगे
महामहिम राज्यपाल अपने दौरे के दौरान 15,388 किसानों को खतौनी वितरित करेंगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट प्रदान करेंगी। क्षेत्रीय सह-संगठन मंत्री आनंद ने बताया कि यह कार्यक्रम वनवासियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।




