Sonbhadra News: हिरनखुरी मे स्वच्छता पखवाड़ा का कार्यक्रम
घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे। स्वच्छता के संदर्भ में लोगो को बताया गया।

sonbhadra
12:20 AM, September 26, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। बुधवार को घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय व खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें स्वभाव स्वच्छता व संस्कार स्वच्छता विषय पर विस्तृत रूप से बच्चों के साथ चर्चा की गई। मौके पर ग्राम प्रधान सियाराम यादव और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे। स्वच्छ भारत समृद्ध भारत विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य ने आए हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। गांधी जी के सपनों का भारत शिक्षित भारत विकसित भारत स्वच्छ भारत समृद्ध भारत की बात रखी गई। मौके पर पूरा विद्यालय परिवार अजय कुमार, शिवम कुमार, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। इस विद्यालय के अलावा भी ब्लॉक के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों पर भी कार्यक्रम किया गया।




