Sonbhadra News : बारिश से बेघर हुए जरूरतमंदों की मदद को हिण्डाल्को ने बढ़ाए हाथ
भीषण बारिश की वजह से रेणुकूट स्थित झरना बस्ती में कई झोपड़ियां बह गईं थीं। बच्चों की पढ़ाई में हो रही परेशानी को देखते हुए हिण्डाल्को प्रबंधन ने बच्चों की मदद की ।

sonbhadra
3:49 PM, August 4, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव ही सजग रहा है। इसी क्रम में हाल ही में हुई भीषण बारिश की वजह से रेणुकूट स्थित झरना बस्ती में कई झोपड़ियां बह गईं थीं। जिससे वहां रहने वाले कई परिवार भी बेघर हो गए थे। इस भीषण त्रासदी में स्कूली बच्चों की कॉपी- किताबों का भी काफी नुकसान हुआ जिससे उनकी पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो गया था। बच्चों की पढ़ाई में हो रही परेशानी को देखते हुए हिण्डाल्को प्रबंधन ने बच्चों की मदद करते हुए कुल 28 बच्चों के मध्य स्कूल ड्रेस, कॉपी- किताबों आदि का वितरण किया था।
इसी क्रम में हिण्डाल्को द्वारा एक बार पुनः खाने- पीने की समस्या को देखते हुए 20 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया है। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि विपिन गिरी के साथ मिलकर हिण्डाल्को के सीएसआर विभाग के अधिकारी श्री राजेश सिंह ने 20 परिवारों को राशन सामग्री के रूप में आटा, चावल, दाल, नमक, हल्दी, मिर्चा धनिया, तेल इत्यादि का पैकेट वितरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग की रेखा मिश्रा, रीना, अंजुला साहनी, नजमा खातून एवं टीम का अहम योगदान रहा।




