Sonbhadra News : हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा 16 स्थानों पर की गई प्याऊ की ब्यवस्था
हिण्डाल्को इंण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड, रेणुकूट हमेशा अपने लोकहित के कार्यों के माध्यम से समुदाय कल्याण एवं सतत् विकास की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता रहा है।

sonbhadra
12:55 AM, May 28, 2026
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । हिण्डाल्को इंण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड, रेणुकूट हमेशा अपने लोकहित के कार्यों के माध्यम से समुदाय कल्याण एवं सतत् विकास की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता रहा है। इसी क्रम में हिण्डाल्को द्वारा अपने सी.एस.आर. कार्यक्रम अंतर्गत कुल 16 स्थानों में प्याऊ की व्यवस्था की गई है। जिसमें रेनुकूट में 6 तथा दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी ब्लाक के ग्रामीण इलाकों में 10 मुख्य स्थान शामिल हैं। इन मुख्य जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था हो जाने से मार्ग में आने-जाने वाले राहगीरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे इस चिलचिलाती गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने में मदद मिल रही है। राहगीरों को अधिकतम सुविधा एवं उनकी सहज पहुंच हेतु स्थानों का चयन करने से गर्मी के मौसम में प्याऊ के माध्यम से राहत पहुचाई जा रही है। गर्मी के दिनों में अत्यधिक धूप एवं पानी की कमी से डिहाईड्रेशन का खतरा बना रहता है एवं कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। प्याऊ के माध्यम से पेयजल की सहज उपलब्धता एवं लोगों को पर्याप्त पानी पीने के लिए प्रेरित करते हुए इस खतरे को कम किया जा सकता है। प्याऊ की ब्यवस्था करने पर हिण्डाल्को के इस पहल की सराहना की जा रही है।




