Sonbhadra news : लावारिस पशुओं को बचाने में पलटा हाईवा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
सड़क पर बैठे लावारिस पशुओं के झुंड को बचाने के प्रयास में एक खाली हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

sonbhadra
9:38 AM, August 26, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी, (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन मुख्य राजमार्ग पर नौका टोला के समीप बुधवार की मध्यरात्रि के बाद सड़क पर बैठे लावारिस पशुओं के झुंड को बचाने के प्रयास में एक खाली हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।
चालक दया पटेल के अनुसार, मुख्य राजमार्ग पर जगह-जगह लावारिस पशुओं के झुंड बैठे रहने से वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। पशुओं को बचाने के दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से हाईवा पलट गया।
चालक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के उचित प्रबंधन की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।




