Sonbhadra News : हाई वोल्टेज केबल बॉक्स जला,विद्युत आपूर्ति बाधित
हाई वोल्टेज केबल बॉक्स एक बार फिर जल गया जिससे अमवार सब स्टेशन से संचालित विद्युत व्यवस्था कई गांव में अब कुछ दिनों के लिए प्रभावित हो गई।बताया जाता है कि ग्राम पंचायत खजूरी के डैनी पहाड़ी के पास रेल

sonbhadra
8:03 PM, July 19, 2025
दुद्धी, सोनभद्र। हाई वोल्टेज केबल बॉक्स एक बार फिर जल गया जिससे अमवार सब स्टेशन से संचालित विद्युत व्यवस्था कई गांव में अब कुछ दिनों के लिए प्रभावित हो गई।बताया जाता है कि ग्राम पंचायत खजूरी के डैनी पहाड़ी के पास रेलवे लाइन किनारे हाई वोल्टेज केबल बाक्स शुक्रवार की रात्रि को पांचवीं बार जल गया।पहली बार वर्ष 2022 में जला था और इससे पहले करीब एक माह पूर्व जला था। केबल बॉक्स जलने से खजूरी ,जाबर,पिपरडीह,महुली, पोलवा सहित सहित कई गांव की विद्युत आपूर्ति कुछ दिनों के लिए बाधित हो गई।विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है कि करीब तीन वर्ष बाद भी कामचलाऊ व्यवस्था को सही नहीं कर सके।




