Sonbhadra update news : तेज रफ्तार की कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल
अज्ञात वाहन के चपेट में आने बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पिछे बैठी बहु गभीर रुप से घायल हो गई।

sonbhadra
7:11 PM, April 13, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित रेलवे ओवर ब्रीज के समीप आज साय 4 बजे के लगभग अज्ञात वाहन के चपेट में आने बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पिछे बैठी बहु गभीर रुप से घायल हो गई। पिता पुत्र बहु डाला से चलकर रावर्ट्सगंज इलाज करा कर तीनो बाइक से सवार होकर अपने घर डाला जा रहे थे इसी दौरान सलखन में तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई। मौके पर चोपन पुलिस पहुच कर शव कब्जे में लेकर घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया।




