Sonbhadra News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल
थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के पास फ्लाईओवर पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर जुटी भीड़
sonbhadra
1:59 PM, December 30, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
डाला/चोपन । थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के पास फ्लाईओवर पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार की दोपहर में थाना चोपन क्षेत्र के बग्घानाला के पास वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग के फ्लाईओवर पर चोपन से डाला की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर जुटे लोगों ने घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी चोपन के लिए भेजवा दिया। सीएचसी चोपन के चिकित्सकों द्वारा घायल चालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में घायल स्कार्पियो चालक का नाम नूतन सिंह (38वर्ष) निवासी चोपन बताया जा रहा है ।
घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई ।




