Sonbhadra News : तेज रफ्तार बोलेरो ने दो को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, रेफर
मधुपुर नौगढ़ रोड पर मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।

sonbhadra
9:43 PM, November 26, 2024
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । मधुपुर नौगढ़ रोड पर मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।
जानकारी के मुताबिक रावर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के मधुपुर में बेतरतीब ढंग से तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार रमेश चौहान(40)निवासी कोइलहिया बस्ती मधुपुर को पीछे से धक्का मार दिया । रमेश को जब तक मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया मृत्यु हो चुकी थी । वही अनियंत्रित बोलेरो ने एक अन्य को भी धक्का मार दिया, जिसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया । घटना को अंजाम देते हुये बोलेरो नौगढ़ की तरफ भाग निकली । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




