Sonbhadra news: तेज रफ्तार राखड़ लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी, कोई हताहत नही,यातायात हुआ बहाल
अनियंत्रित होकर पलटी, कोई हताहत नही,यातायात हुआ बहाल

sonbhadra
9:06 AM, July 31, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला ।। स्थानीय चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बाड़ी में वैष्णो मंदिर के पास वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर एक राखड़ लोड तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई ,जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया था ।हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा पहुंचकर यातायात को बहाल करा दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार बीती रात करीब 2:30 बजे डाला स्थित वैष्णो मंदिर के पास एस एस एस होटल के सामने वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डाला से चोपन की तरफ़ जा रही एक राखड़ लोड तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई , बताया जा रहा है की ड्राइवर को हल्की चोट आई गनीमत रहा की कोई हताहत नहीं हुई । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस , पीआरवी डायल 112 व हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।
ट्रेलर के पलटने से उसमें लोड रखड़ हाईवे मार्ग पर गिर कर फैल गया जिससे कुछ देर के लिए दोनो दिशाओं से आने जानें वाले वाहनों को एक साइड से भेजा जाने लगा आवागमन कुछ देर बाधित रहा । मौके पर पहुंचे हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी शिवम द्विवेदी द्वारा जेसीबी व क्रेन द्वारा मार्ग पर फैले रखड़ व ट्रेलर को सड़क से किनारे कराकर यातायात को बहाल कराया गया।




