Sonbhadra News : "ऐ भाई जरा देख के चलो"...
कई बार गोवंशों से टकरा कर बड़ी दुर्घटना घट चुकी है। वहीं कई बार बड़े वाहनों से टकरा कर गोवंशों की भी मौत हो चुकी है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

sonbhadra
10:28 PM, September 18, 2026
- प्रशासन को नहीं है लोगों के सुरक्षा की चिंता
- हर माह होती है सुरक्षा और गोवंशों पर मीटिंग
- कई बार हादसे में गोवंश और लोगों की गयी है जान
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । यह कोई गौशाला नहीं बल्कि चुर्क पुलिस लाइन तिराहा है। यह तस्वीर प्रशासन के उस दावे की पोल खोल रही है मीटिंग हॉल में बैठकर बड़े-बड़े दावे और निर्देश दिये जाते हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रशासन जनता के हितों को लेकर कितनी गंभीर है।
आवारा पशुओं को लेकर सरकार का निर्देश है कि कोई भी गोवंश सड़कों पर न घूमें उसे सुरक्षित गौशाला में रखा जाय लेकिन अधिकारियों पर सरकार के निर्देश का भी कोई आदेश नहीं। कई बार गोवंशों से टकरा कर बड़ी दुर्घटना घट चुकी है। वहीं कई बार बड़े वाहनों से टकरा कर गोवंशों की भी मौत हो चुकी है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा। अभी हाल ही में सड़क सुरक्षा की बैठक में व्यापार संगठन ने इस मामले को उठाया था।
विडंबना देखिये गोवंशों के लिए पशु चिकित्साधिकारी हैं। उनके रख रखाव के लिए सरकार ने हर जगह गौशाला बनवा दिया है। सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है और फिर हर माह अधिकारियों की बैठक होती है, जिसमें हर विंदुओं की समीक्षा की जाती है। वावजूद इसके इतनी बड़ी टीम होने के बाद भी कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।
कुल मिलाकर शासन प्रशासन को जनहित में इसे गंभीरता से लेना चाहिए ताकि गोवंशों के साथ लोगों की जिंदगी भी बचाया जा सके।




