Sonbhadra News : यहां डर के साये में महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य, प्रशासनिक व्यवस्था की खुली पोल
हालांकि प्रशासन ने सावधानी बरतने के साथ बच्चों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी। जिसके बाद महिलाएं किसी प्रकार डर-डर कर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया ।

sonbhadra
6:16 PM, November 15, 2026
शांतनु विश्वास/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । छठ पर्व को लेकर प्रशासन लगातार बैठकें समीक्षा करता रहा लेकिन आज प्रशासन के दावे की सारी हवा उस वक्त निकल गई जब चुर्क चौकी क्षेत्र के बबुरी गांव में छठ घाट में तीन विशालकाय मगरमच्छ निकल गए। मगरमच्छ निकलने की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुट गए लेकिन शाम छठ ब्रती महिलाओं द्वारा डूबते सूर्य को अर्ध्य देने का समय होने के कारण सुरक्षा के लिए तालाब में जाल लगाकर घेर दिया गया । हालांकि प्रशासन ने सावधानी बरतने के साथ बच्चों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी। जिसके बाद महिलाएं किसी प्रकार डर-डर कर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया । बताया जा रहा है कि जितनी भीड़ घाट पर थी उतनी भीड़ एक साथ तालाब में नहीं उतरी । महिलाएं किसी प्रकार किनारे अर्ध्य देकर कोरम मात्र पूरा किया । लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन तालाब की सफाई कराया होता तो उसी समय मगरमच्छ पकड़ लिया जाता लेकिन प्रशासन सिर्फ कागजों पर खानापूर्ति करता है, जो आज उजागर हो गया ।
लोगों का कहना हेयर कि यह तो संयोग था कि अर्ध्य देने से पहले मगरमच्छ दिखाई दे दिया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी ।
कुल मिलाकर सरकारी काम कागजों पर जितने दिखाए जाते हैं उतने धरातल पर नहीं होते, यह घटना उसी की बानगी है ।




