Sonbhadra News : बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दर्जनभर घायल
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

sonbhadra
12:22 PM, November 11, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के घसिया टोला के पास आज बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर बभनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में रमेश (50) पुत्र सुरज मनी निवासी रजखड दुद्धी, खुशबु (36) पत्नी चन्द्रीका प्रसाद निवासी बीजपुर, रुप कुमारी (40) महरीकला, नीलेश ठाकुर, जगदीश ठाकुर बरती, अंजु सेठ (23 )बलि पाल निवासी बीजपुर, मनोहर कुमार, रामसुभग बरवा टोला 35, आशा हरदेव महतो सेन्दुर 19, पानपती सुरेश मेहता भवर 70, मोनी देवी हरदेव मेहता 40, दादुलाल मोहन किरविल 65, रामप्रवेश जगरूप (35) प्रजापति चाचीकला, राम अवतार शिव प्रसाद 50कोटा, रामकेश (55) पुत्र तवक्कल काचन, सरोज देवी (57) पत्नी सुशील केशरी निवासी चपकी, ड्राइवर गौरी खान पुत्र गनी खान चपकी आदि शामिल हैं।




