Sonbhadra News : विकास खंड नगवा में स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता का आयोजन
ब्लॉक प्रमुख नगवा के द्वारा संबोधन करते हुए बताया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, और यह नौनिहाल ही भारत के भविष्य हैं ।

sonbhadra
4:42 PM, September 30, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है इसी सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड नगवा के ब्लॉक सभागार में बाल विकास परियोजना विभाग के द्वारा हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विकास खंड नगवा से अनेक आंगनबाड़ी केदो से स्वस्थ शिशुओं के माता-पिता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक सिंह ब्लाक प्रमुख नगवा, खंड विकास अधिकारी नगवा अनिल सिंह, कविता देवी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं ज्योति खरवार अनु जनजाति मोर्चा जिला मंत्री भाजपा उपस्थित रहे।
ब्लॉक प्रमुख नगवा के द्वारा संबोधन करते हुए बताया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, और यह नौनिहाल ही भारत के भविष्य हैं । यदि आज हम इन बच्चों के पोषण को महत्व देंगे तो निश्चित तौर से यह आने वाले भारत के योग्य सुदृढ़ नागरिक बनेंगे जिससे न केवल इनका बल्कि परिवार समाज राज्य और पूरे देश का भी विकास होगा।
खंड विकास अधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना को साधुवाद दिया गया साथ ही शिशुओं को आशीवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संजय जायसवाल के द्वारा किया गया।
बाल विकास द्वारा प्राप्त कराई गई विकासखंड नगवा के आंगनबाड़ी केदो से सहयोग से पोषण प्राप्त कर रहे हैं शिशुओ की सूची में से अनेक बच्चों का मौके पर लंबाई एवं वजन का मिलान किया गया जिसमें स्वस्थ बच्चों के रूप में प्रथम स्थान पर आंगनबाड़ी केंद्र करही की बालिका शिशु शिवांशी पुत्री अर्चना पाई गई, द्वितीय स्थान पर आनवी मां पुत्री वंदना आंगनबाड़ी केंद्र पवनी की शिशु एवं तीसरे स्थान पर अनुष्का मां का नाम सुमंती सिकरवार आंगनबाड़ी केंद्र की चयनित हुई, जिन्हें प्रथम द्वितीय तृतीय के रूप में विशेष उपहार पुरस्कार मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया साथ ही समस्त अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिशुओं को उपहार दिया गया। इस मौके पर हरिराम सिंह, धीरेन्द्र पटेल,विनय सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही।




