निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में हुई जांच में रामगढ़ स्थित सांईनाथ हॉस्पिटल, दुद्धी की मॉडर्न पैथोलॉजी, घोरावल की रूद्र पैथोलॉजी, रेणुकूट की सांई पैथोलॉजी तथा मधुपुर में संचालित शिव पैथोलॉजी सील तोड़कर संचालित होती मिलीं। विभाग ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए संबंधित संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पिछले वर्ष पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कराने वाले कई निजी अस्पतालों में निरीक्षण के समय पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। इनमें गुड हेल्थ हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल उरमौरा, ओम हॉस्पिटल रॉबर्ट्सगंज, न्यू एसजी हॉस्पिटल बढ़ौली, एसजी हॉस्पिटल पन्नूगंज, जीवन ज्योति हॉस्पिटल घोरावल, अनुराग हॉस्पिटल पाली-परसौना, जीवन रक्षा हॉस्पिटल घोरावल, निषादराज हॉस्पिटल चोपन, न्यू जन सहायता हॉस्पिटल चोपन तथा महाबीर हॉस्पिटल चोपन बैरियर शामिल हैं।