Sonbhadra News : कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गंभीर मरीजों का होगा एंटीजन टेस्ट

एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण प्रभावी होने से स्वास्थ्य महकमे में निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। समय पर जांच के साथ ही उपचार की व्यवस्था करने को लेकर सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को....

news-img

मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र डॉ0 अश्वनी कुमार.....

sonbhadra

9:13 AM, June 4, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण प्रभावी होने से स्वास्थ्य महकमे में निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। समय पर जांच के साथ ही उपचार की व्यवस्था करने को लेकर सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं साथ ही कोरोना मरीजों के उपचार के लिए की गई पुरानी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करने के अलावा दवाओं का समुचित प्रबंध करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल कोरोना का नया वायरस जेएन-वन कम खतरनाक बताया जा रहा है। सुरक्षा के चलते मास्क लगाने की अपील की गई है। कोरोना संक्रमण की आहट को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है, हालांकि जिले में अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं हालांकि कोरोना से निपटने के लिए जिला स्तर पर ही एंटीजन व आरटी-पीसीआर की जांच सहित अन्य व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं सक्रिय कराने के लिए होमवर्क करना होगा। वर्तमान में सक्रिय हुए वायरस जेएन-वन कम खतरनाक माना जा रहा है। सीएमओ का कहना है तीन से चार दिन में संक्रमित मरीजों को आराम मिल जाएगा लेकिन कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों में संक्रमण का खतरा अधिक है।

वहीं सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वायरस जेएन-वन के फैलने की अन्य स्थानों पर जानकारी मिल रही है। हमारे पास जांच से लेकर दवाओं के अलावा अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था है। मेडिकल कालेज में 10 बेड का हाईटेक कोविड वार्ड बनकर तैयार है। जिले की पीएचसी व सीएचसी आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिन मरीजों को जुकाम, खांसी के साथ बुखार आ रहा उनकी अलग से काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए हैं, अगर संदिग्ध लक्षण मिलते हैं तो जांच भी कराई जाएगी साथ ही इस बार आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) और एसएआरआई (सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) से पीड़ित मरीजों की भी कोविड जांच अनिवार्य की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला अस्पताल, कम्बाइंड हॉस्पिटल अनपरा, सीएचसी घोरावल, सीएचसी शाहगंज, सीएचसी मधुपुर में कोरोना जाँच शुरू करने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ ने जनपदवासियों से भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने के अलावा आवश्यक होने पर मास्क लगाने की सलाह दी है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.