Sonbhadra News : विभागाध्यक्ष कनहर सिचाई परियोजना पहुंचे, सुरक्षा को लेकर एसडीओ को लगाई फटकार
सिचाई विभाग लखनऊ के विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने अंतर्राज्यीय कनहर सिंचाई परियोजना के विभिन्न कार्यों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया।

sonbhadra
10:20 PM, March 21, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र)। सिचाई विभाग लखनऊ के विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने अंतर्राज्यीय कनहर सिंचाई परियोजना के विभिन्न कार्यों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने दोपहर कुड़वा स्थित जल सुरंग के हो रहे निर्माण कार्यों का हरनाकक्षार स्थित जल सुरंग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । वन विभाग से क्लियरेंस एवं किसान की भूमि अभी तक ट्रांसफर न कराए जाने के बाबत शीघ्र भूमि को ट्रांसफर करा कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया।इसी क्रम में दाई मुख्य नहर के हो रहे खुदाई का एवं माइनर निर्माण का निरीक्षण किया । मुख्य नहरों में पड़ रहे पेड़ो की कटान शीघ्र कराकर निर्माण को तय समय में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में कनहर नदी से नहरों में जाने वाले पानी के मेन पॉइंट हेड स्लूश का अवलोकन कर जानकारी ली। शाम करीब 6 बजे मुख्य बांध स्पिल्वे का उन्होंने अवलोकन करते हुए गैलरी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर फटकार लगाया । व्यापक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य अभियंता नीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता केबी पांडेय अधिशासी अभियंता राम आशीष, दिलीप कुमार, वीर बहादुर सिंह कार्यदाई संस्था के जीएम सत्यनारायण राजु उपस्थित रहे।



