Sonbhadra News : पहले पढ़ा हनुमान चालीसा, फिर सौंपा ज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया । इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ा।

कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा पढ़ते विहिप व भाजपा कार्यकर्ता
sonbhadra
4:37 PM, April 19, 2025
शान्तनु कुमार/राहुल सिंह
★ विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में पढ़ा हनुमान चालीसा
★ ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग
सोनभद्र । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया । इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर बाकायदा हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ा । जिसके बाद विहिप और भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की ।
इस मौके पर धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि वक्फ बिल को आधार बनाकर जिस तरह से मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना हुई और हिंदुओं पर अत्याचार हुआ है उस सम्बंध में हम सभी ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अनुरोध करना चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार को तत्काल बर्खास्त करते हुए वहा राष्ट्रपति शासन लागू की जाए और सेना तैनात की जाए । उन्होंने कहा कि जिस तरीके से ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद हमले को दबाने का काम कर रही है वह निश्चित तौर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश के बॉर्डर पर बैरिकेटिंग किया जाए ताकि वहां से आतंकवादी हमारे देश में प्रवेश न कर सके ।




