Sonbhadra News : उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
सदर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहूल के तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई । कार्यक्रम का शुरुआत हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई ।

sonbhadra
5:53 PM, October 31, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । सदर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहूल के तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई । कार्यक्रम का शुरुआत हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई तथा सुंदर कांड पाठ का गायन देर रात्रि तक चलता रहा। स्थानीय स्तर के कलाकारों द्वारा रोमांचित कर देने वाला पाठ का गायन किया गया । तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया । इस मौके पर संपूर्णानंद पाठक, चंद्रिका पाठक, श्याम भूषण तिवारी, उदय नारायण, अनिल दत्त पाठक, कृष्ण कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, बृजेश शुक्ला सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । इसी क्रम में चोपन विकासखंड के पटवाध पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । पूजा अर्चन के उपरांत पूरी रात्रि बिरहा का गायन भी किया गया । इस मौके पर दीपक दुबे, योगेंद्र बहादुर सिंह, नरसिंह कुशवाहा, सहित क्षेत्र के वरिष्ठ एवं संभ्रांत नागरिक इकट्ठा हुए तथा दर्जनों गांव के ग्रामीण इकट्ठा होकर पूरी रात बिरहा का आनंद लेते रहे ।




