Sonbhadra news : हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया का वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया का 37वां वार्षिक उत्सव छात्र-छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रमों को प्रस्तुत करते हुए एवं उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हो गया।

sonbhadra
7:29 PM, February 1, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। क्षेत्र में संचालित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया का 37वां वार्षिक उत्सव छात्र-छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रमों को प्रस्तुत करते हुए एवं उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में संचालित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया का 37 वां वार्षिक उत्सव रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि संजीव गोड़ रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ एवं कार्यक्रम के उद्घाटन के रूप में उपस्थित जगदीश सिंह पटेल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मिर्जापुर सोनभद्र के कर कमलो द्वारा मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया ।तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत गाते हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया l छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े ही मनोहारी विभिन्न कार्यक्रम उपस्थित लोगों के तबीच प्रस्तुत किए गए जिसको सुनकर के एवं देखकर के उपस्थित जनों ने बहुत ही सराहना की मंत्री द्वारा पिछले वर्ष विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को भी सम्मानित भी किया गया lविद्यालय परिवार की तरफ से मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस ग्रामीण अंचल में ऐसे इंटर कॉलेज चलाने वाले महानुभाव प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी बड़े पुनीत कार्य किए हैं। जिन्होंने शिक्षण कार्य कर बच्चों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रा, डॉ0प्रसन्न पटेल ,मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह,राजेंद्र प्रसाद पांडे, डॉ0मनोज कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र,सुमन मिश्रा, श्याम नारायण विश्वकर्मा, सहित आदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अरुण पति त्रिपाठी ने किया।



