Sonbhadra News : लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त आधा दर्जन मकान गिरे, लाखों का नुकसान
नगवा में विगत कई दिनों से हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ।नइसके अतिरिक्त कच्चे मकानों का गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है । इससे घर गृहस्थी सहित जहां हजारों लाखों का नुक़सान हो रहा

sonbhadra
5:02 PM, September 16, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवा में विगत कई दिनों से हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ।नइसके अतिरिक्त कच्चे मकानों का गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है । इससे घर गृहस्थी सहित जहां हजारों लाखों का नुक़सान हो रहा है तो लोगों के जान पर भी बनकर आ गयी है । जहां शनिवार को मकान गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं कुछ दिन पूर्व दुबेपूर में मकान में दबकर दो बच्चियां घायल हो गयी थीं।
इसी बीच दो-तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से कई लोगों का कच्चा मकान ढह गया । जिसमें बरहुआ गांव के जोगेंद्र निषाद पुत्र मति का कच्चा का मकान गिर गया जिसमें घर गृहस्थी का समान सहित करीब एक लाख का नुक़सान बताया गया । वहीं वैनी में बचउ यादव पुत्र स्व.कोदु यादव का कच्चा का मकान गिर गया । गृहस्वामी ने बताया कि करीब पचास हजार का नुक़सान हुआ है । वहीं वैनी में ही अनिल बियार एवं गुड्डू भारती पुत्र जागबली के कच्चे का मकान गिरने से हजारों का नुक़सान बताया जा रहा है तों लालबहादुर जायसवाल निवासी वैनी का करीब 15 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल सहित सबमर्सिबल धस गया जिससे करीब दो लाख का नुक़सान बताया गया । इन सभी की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा क्षेत्रिय लेखपाल को दे दी गई है । वहीं अभी भी लगातार बारिश हो रही है जिससे पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त होने के साथ 33 केवीए लाईट फाल्ट होने से सैकड़ों गांव में लाइट नहीं है जिससे पीने के पानी सहित विभिन्न समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है ।




