Sonbhadra news : गुप्त काशी दर्शन यात्रा पहुंची कोन हुआ भव्य स्वागत
गुप्तकाशी दर्शन यात्रा' के तीसरे दिन यात्रा कोन पहुंचा जहां प्राचीन शिव मंदिरों पर उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण संरक्षण के लिए गूंजा 'हर हर महादेव की नारा

sonbhadra
7:19 PM, August 16, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । 'गुप्तकाशी दर्शन यात्रा' के तीसरे दिन यात्रा कोन पहुंचा जहां प्राचीन शिव मंदिरों पर उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण संरक्षण के लिए गूंजा 'हर हर महादेव की नारा रविवार को प्रकृति संरक्षण और पंचतत्व की रक्षा के संकल्प के साथ चल रही 751 किलोमीटर की भव्य 'गुप्तकाशी दर्शन यात्रा - 2026' अपने तीसरे दिन रविवार की दोपहर सोनभद्र के कोन क्षेत्र पहुंची। यहाँ प्राचीन शिव मंदिर और दूसरे अन्य ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में यात्रा का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र में एक विशाल जन-जागरण जागरूकता रैली और पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य रूप से रवि प्रकाश चौबे जी ने की। जिसमें स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने यात्रा का बढ़-चढ़कर स्वागत किया। इसमें मुख्य रूप से डॉ. अभिषेक अंशुल, एडवोकेट श्यामराज, वरिष्ठ समाजसेवी पीयूष जायसवाल, अरुण कुमार जायसवाल, डॉ. अशोक निराला, गंगेश त्रिपाठी, विजय मिष्ठान भंडार सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग शामिल रहे। प्राचीन मंदिरों में विधि-विधान से दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने सोनभद्र के वनों और पंचतत्वों को बचाने की सामूहिक शपथ ली।इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी , संगठन महासचिव धीरज चौबे और रॉबर्ट्सगंज के वरिष्ठ समाजसेवी रामदेव ने भी मौजूद रहकर यात्रा में शामिल संतों का आशीर्वाद लिया।शुरुआती दिन से साथ चल रहे पूज्य संत और मुख्य भक्तगण:14 अगस्त को श्रावण शुक्ल द्वितीया पर बाबा सोमनाथ (गोठानी) से शुरू हुई इस यात्रा में काशी के पूज्य संत नागमलय महादेश्वर मुनी जी, विजयगढ़ गुरुपीठ के पूज्य संत ध्यानानंद जी महाराज और गुप्तनाथ धाम की साधिका नीलम नाथ जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। साथ ही यात्रा में सोनभद्र सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार पांडेय 'राजू' जी सहित गुप्तकाशी के दर्जनों संत व भक्तगण मुख्य रूप से शामिल होकर लगातार यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। लगभग 3 बजे कोन से यात्रा चांचीकला , रानीडीह गुफा होते कर्मा महादेव, चकरिया होते हुए आज रात (म्योरपुरेश्वर महादेव) में रात्रि विश्राम करेगी। कल, 17 अगस्त (सोमवार) को यात्रा सुबह 8 बजे म्योरपुर से विजयगढ़ दुर्ग और सिलथम पटना की ओर प्रस्थान करेगी।




