Sonbhadra news : विजयगढ़ से नालेश्वर महादेव जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रवाना
विकास खंड नगवां से सावन के प्रथम सोमवार को नालेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग के लिए रवाना हुआ।

sonbhadra
4:04 PM, August 2, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । विकास खंड नगवां से सावन के प्रथम सोमवार को नालेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग के लिए रवाना हुआ। जिसका स्वागत एवं जलपान आदि कि व्यवस्था ब्लॉक परिसर में ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह के अगुवाई में किया गया। पिछले कुछ सालों से विकास खंड के सेमरिया, चकया, तल्ला, विजवार, तेलाड़ी,आदि जगहों से कांवरियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर तालाब से रविवार को जल लेकर चलेंगे फिर रात्रि नेवारी दुर्गा मंदिर पर विश्राम कर भजन कीर्तन करेंगे फिर सोमवार को नल राजा मंदिर नालेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह द्वारा सभी समिति के लोगों के साथ कांवरियों का स्वागत एवं जलपान कराकर पूरे गांजे बाजे के साथ रवाना किया गया।
इस मौके पर समिति के सुरेश, कृष्णरामदुबे, नंदलाल, उमेश, बिंदु पटेल, लोकनाथ देवी सिंह, मुरारी पटेल, महेश, ओमप्रकाश, शिवाजी संदिप जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।




