Sonbhadra news : पुरुषोत्तम मास में श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना, युवा समाजसेवी ने कराया निःशुल्क तीर्थ दर्शन
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शुक्रवार को डाला नगर से श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शुक्रवार को डाला नगर से श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।

एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शुक्रवार को डाला नगर से श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। युवा समाजसेवी रामनारायण गोंड 'रामू' के नेतृत्व में 50 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों को निःशुल्क निजी बस से भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए भेजा गया। बस रवाना होने के दौरान पूरे क्षेत्र में "जय श्रीराम" के उद्घोष से धार्मिक माहौल गूंज उठा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व माना जाता है। इसी भावना से प्रेरित होकर रामनारायण गोंड ने स्वयं बस की व्यवस्था की और यात्रा का पूरा खर्च वहन करते हुए बाड़ी और डाला नगर के विभिन्न वार्डों के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना किया।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनके मन में यह विचार आया और प्रभु श्रीराम की कृपा से इसे साकार करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु अयोध्या धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद दो दिनों में सकुशल वापस डाला लौट आएंगे।
मनोनीत सभासद मुकेश जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या यात्रा कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उनके अनुसार सामूहिक तीर्थयात्रा का यह विचार भगवान श्रीराम की प्रेरणा का परिणाम है। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर पंडित मनोज शुक्ला, नीरज द्विवेदी, अविनाश पांडेय, आशा शुक्ला, अनीता चौबे, सुनीता, प्रमिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।