Sonbhadra News : आईडीसीटी क्रिकेट टूर्नामेंट में इलेक्ट्रिक और ट्रैफिक टीम की शानदार जीत
आईडीसीटी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें इलेक्ट्रिक और ट्रैफिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

sonbhadra
7:13 AM, February 18, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
० नीरज और श्याम बने मैन ऑफ द मैच
चोपन ( सोनभद्र) । आईडीसीटी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें इलेक्ट्रिक और ट्रैफिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। आज का पहला मुकाबला इलेक्ट्रिक टीम और एस एंड टी टीम के बीच खेला गया। एस एंड टी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने शानदार 49 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। मैच में बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले नीरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। नीरज ने 38 रन बनाए और 3 विकेट भी हासिल किए।
उन्हें यह पुरस्कार चोपन स्टेशन प्रबंधक गिरीश कुमार द्वारा प्रदान किया गया। वही आज का दूसरा मुकाबला आरपीएफ टीम और ट्रैफिक टीम के बीच खेला गया। आरपीएफ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैफिक टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। ट्रैफिक टीम की ओर से श्याम ने शानदार 75 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
श्याम को यह ट्रॉफी यातायात निरीक्षक चोपन राकेश कुमार चौरसिया द्वारा प्रदान की गई।
कल का पहला मैच:
➡️ आरपीएफ बनाम इलेक्ट्रिक
कल का दूसरा मैच:
➡️ लोको बनाम सी एंड डब्ल्यू (कैरिज एंड वैगन)
मैच में अंपायर और स्कोरर की भूमिका इंजीनियरिंग और ट्रैफिक टीम द्वारा निभाई जाएगी।




