Sonbhadra news : आस्था का महापर्व,दुबई से हर वर्ष छठ पर्व करने आते हैं - मनोज गुप्ता
आस्था के साथ छठ पूजा करते हैं। जो सोमवार को कोन पाण्डू नदी स्थित छठ घाट पर अर्घ्य दिया।

sonbhadra
7:36 PM, October 27, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
- कोन पाण्डू नदी में हजारों की संख्या में एक साथ करती छठ पूजा
- सांय से हल्की बरसात होने से व्रत धारियों की समस्या बढ़ी
कोन सोनभद्र - लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा करने के लिए हर वर्ष मनोज कुमार गुप्ता दुबई से अपने घर कोन आकर अपने पत्नी सविता देवी के साथ पूरी आस्था के साथ छठ पूजा करते हैं। जो सोमवार को कोन पाण्डू नदी स्थित छठ घाट पर अर्घ्य दिया।
जानकारी के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता पुत्र ग़ुलाब चंद गुप्ता निवासी कोन जो विगत 15 वर्षों से दुबई में नौकरी करते हैं जो वर्ष में एक बार दीपावली पर आता है और छठ पूजा अपने पत्नी के साथ पूरे विधि-विधान से छठ पूजा करता है और पारन के बाद वापस काम पर दुब ई लौट जाता है।सोमवार की सांय भी दोनों पाण्डू नदी में अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की मनोकामना किया, वहीं कोन छठ घाट पर प्रत्येक वर्ष की भांति हजारों महिलाओं ने अर्घ्य दिया, जो रातभर नदी में लगे पण्डाल में ही पूजा अर्चना करने के पश्चात सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर घर वापस होने की परम्परा है। हालांकि कि सोमवार की सांय हल्की बरसात होते रहने से व्यवस्थापकों में हड़कंप मच गया है लोगों का मानना है कि यदि बरसात नहीं बंद हुआ तो व्रतियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस तरह की छठ पूजा के दिन बरसात होने से छठ व्रतियों में उहापोह कि स्थिति यदि बरसात बंद नहीं हुई तो व्रतियों को रात में घर आना पड़ सकता है। वहीं वाटरप्रूफ टेंट नहीं होने से टेंट में बैठे व्रतियों पर पानी टपकना शुरू हो गया है। जिसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है।



