Sonbhadra news : चोपन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
विकासखंड चोपन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा सोन नदी पुल होते हुए पटवध अमिला मोड़ पहुंची और वापस ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई।

sonbhadra
7:38 PM, August 12, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार को विकासखंड चोपन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा सोन नदी पुल होते हुए पटवध अमिला मोड़ पहुंची और वापस ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई।
यात्रा में ग्राम प्रधान, सचिव, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया गया।




