Sonbhadra news : शिव मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश देखते ही बना। सदर विधानसभा क्षेत्र के चुर्क नगर पंचायत में वार्ड नंबर-5 स्थित शिव मंदिर से रामलीला मैदान तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
◆ सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिखाई देशभक्ति
चुर्क। भारतीय जनता पार्टी मंडल चुर्क द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश देखते ही बना। सदर विधानसभा क्षेत्र के चुर्क नगर पंचायत में वार्ड नंबर-5 स्थित शिव मंदिर से रामलीला मैदान तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में लहराता तिरंगा और गूंजते “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर में सदर विधायक भूपेश चौबे व भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता मौजूद रहे। यात्रा का नेतृत्व मीरा यादव ने किया, जबकि संचालन भाजपा चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साहतिरंगा यात्रा में पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडे, जयराम वर्मा, निवर्तमान भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सूरज चंद्रवंशी, दीपचंद महतो, इन बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।