Sonbhadra news : महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित हुई भव्य काव्य गोष्ठी कवियों और अतिथियों का सम्मान
नगर में मातृभूमि को समर्पित काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों और अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

sonbhadra
5:35 PM, May 9, 2026
राजेश पाठक (संवाददाता)
सोनभद्र। मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में मातृभूमि को समर्पित काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों और अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी तथा समाजसेवी कमलेश सिंह खांबे ने महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया।
आयोजक सुशील मिश्रा ने भारत माता की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत की, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संयोजन कर रहे प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने महाराणा प्रताप की वीरता और स्वाभिमान पर आधारित कविता सुनाकर उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया।
संचालन कर रहे अशोक तिवारी ने अपनी काव्य प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बनाया। वहीं धर्मेश चौहान एडवोकेट ने देशभक्ति पर आधारित रचना प्रस्तुत की। कवि सुधाकर पांडेय, दिलीप सिंह ‘दीपक’, विवेक चतुर्वेदी और दयानंद दयालू ने भी वीर रस की कविताओं के माध्यम से महाराणा प्रताप के त्याग, साहस और पराक्रम को नमन किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कमलेश सिंह खांबे ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता कर रहे डॉ. धर्मवीर तिवारी के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, लालता प्रसाद मिश्र, आत्म प्रकाश तिवारी एडवोकेट, देवानंद पांडेय एडवोकेट, राकेश दूबे एडवोकेट, फारुख अली हाश्मी, ऋषभ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




