Sonbhadra News : आरबीएस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज
विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत महुली में राजा बरियार शाह खेल मैदान पर रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

सोनभद्र
11:18 AM, June 9, 2026
- महुली में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आरबीएस रात्रिकालीन कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ।
रात्रिकालीन कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री एवं अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग सदस्य जीत सिंह खरवार ने मौके पर मौजूद खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि ग्रामीण अंचल में भी ग्रामीण युवा अपने शारीरिक विकास हेतु खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तथा अपने अंदर दबी प्रतिभा को उजागर करने का काम कर रहे हैं। खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए। जीत के साथ हार लगा हुआ है। हारने वाले खिलाड़ियों को भी पुरे दमदारी के साथ खेलने के लिए आमद होना चाहिए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बंशीधर नगर और आरसीसी रामनगर दुद्धी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी रामनगर दुद्धी ने निर्धारित 10 ओवरों में 142 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंशीधर नगर की टीम 9 विकेट खोकर मात्र 92 रन ही बना सकी। इस प्रकार रामनगर दुद्धी ने 50 रनों से शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रामनगर दुद्धी के बल्लेबाज सत्यम को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने मात्र 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 79 रन बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला मां काली दुद्धी और फुलवार की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मां काली दुद्धी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुलवार को पराजित कर जीत अपने नाम की।प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका नंदकिशोर कन्नौजिया एवं गोलू ने निभाई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि ने प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह अध्यक्ष के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी जुबेर आलम ने सभी खिलाड़ियों को लगातार खेलते रहने की तालीम देते हुए कहा कि खेल ही जीवन का राज है।इसलिए सभी को खेलों में उत्कर्ष प्राप्त करने के लिए लगातार अभ्यास जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत मे समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान महुली अरविन्द जायसवाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, ग्राम प्रधान जोरुखाड़ विमल यादव,सत्यनारायण कन्नौजिया, मुकेश कन्नौजिया, अजय गुप्ता, विकास कन्नौजिया (बबलू), राजनाथ गोस्वामी, शतेश कुमार,शिवम कन्नौजिया,सूरज कुमार, शनि, आयुष समेत आरबीएस क्रिकेट क्लब सभी जूनियर तथा सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन राकेश कुमार कन्नौजिया ने किया।




