Sonbhadra news : सावन के दूसरे सोमवार को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा
सावन के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त को महादेव सेवा समिति की ओर से चोपन-डाला में भव्य कांवड़ यात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी।

sonbhadra
6:08 PM, August 9, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। सावन के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त को महादेव सेवा समिति की ओर से चोपन-डाला में भव्य कांवड़ यात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के लिए जगह-जगह जलपान और आपात स्थिति में स्वास्थ्य वाहन की व्यवस्था रहेगी। समिति ने नगरवासियों से यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।




