Sonbhadra news : एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तीकरण अभियान "सपनों की उड़ान" का भव्य समापन
बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 "सपनों की उड़ान" का समापन समारोह मंगलवार को रिहंद आवासीय परिसर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 "सपनों की उड़ान" का समापन समारोह मंगलवार को रिहंद आवासीय परिसर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर, (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद द्वारा आयोजित बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 "सपनों की उड़ान" का समापन समारोह मंगलवार को रिहंद आवासीय परिसर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चार सप्ताह तक चले इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रिहंद परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विंध्याचल परियोजना प्रमुख किशोर कुमार होता, सिंगरौली परियोजना प्रमुख ई.पी. राव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, वनिता समाज की अध्यक्षा प्रज्ञा नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रणय कुमार नायक, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रकाश, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोयपाई तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एस. पीटर्स सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और एनटीपीसी गीत के साथ हुई। स्वागत भाषण के दौरान मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोयपाई ने अभियान के तहत आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक और कौशल विकास गतिविधियों की जानकारी दी।
समारोह में प्रतिभागी बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गणेश वंदना पर आधारित नृत्य प्रस्तुति, योग प्रदर्शन, ‘माँ’ और ‘सपनों की उड़ान’ विषय पर लघु नाटिका, देशभक्ति गीत एवं प्रेरक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता की भी सराहना की गई।
मुख्य अतिथि संजय असाटी ने अपने संबोधन में बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के महत्व पर बल देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को जीवन में अपनाकर बालिकाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बालिकाओं को स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग देने वाले अतिथियों और सहयोगियों का भी अभिनंदन किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
सम्बंधित खबर
अपना जिला