Sonbhadra news : राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मीरा सिंह का भव्य अभिनंदन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

sonbhadra
5:45 PM, September 22, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मीरा सिंह का पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने मीरा सिंह के शिक्षा के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान महासंघ के नवागत सदस्यों का स्वागत कर उन्हें शिक्षक सेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महासंघ के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।




