Sonbhadra News : शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए

सोनभद्र
7:37 PM, March 24, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली में मंगलवार को शारदा संगोष्ठी एवम वार्षिकोत्सव का भव्य रूप में आयोजन किया गया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि महुली ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल रहे ।
श्री जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा ही मानव जीवन का मूल आधार है। जिस इंसान के पास शिक्षा नहीं है उसके पास विकास का तथा प्रगतिशील होने का कोई विकल्प नही है। देश व समाज के उत्थान में प्राथमिक स्तर पर ही बच्चो की नीव मजबूत होती है। जिस छात्र का प्रारंभिक शिक्षा ठीक है वह आगे भी सफल होता रहेगा।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार गुप्त ने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजे और समय समय पर शिक्षा का मूल्यांकन करते रहें ताकि बच्चे का शिक्षा का स्तर का पता चल सके।
कार्यक्रम का कुशल संचालन शिवपूजन त्रिपाठी ने किया।
इससे पूर्व तीन अव्वल चुने गए छात्रों में कक्षा छः के हिमांशु गुप्ता, कक्षा सात के अंकुश कुमार तथा कक्षा आठ के रोहित कुमार को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति तथा पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर अरुण सिंह,गणेश प्रसाद,त्रिवेणी प्रसाद समेत अविभावक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



