Sonbhadra News : भव्य देवी जागरण का हुआ आयोजन
महुली के शनिचर बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र
6:08 PM, October 10, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली के शनिचर बाजार शिव मंदिर के प्रांगण में नवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया।इस मौके पर संजय कुमार गोंड़(धुर्वे) एवं संरक्षिका ब्लॉक प्रमुख Switch रंजना मणि चौधरी ने मां दुर्गा के विधिवत पूजा अर्चना कर तथा विधिवत फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि मां दुर्गा के सच्चे मन से पूजन पाठ करने से मन की सारी मुराद पूरी होती है।अपने सम्बोधन के अंत में मां दुर्गा के मंत्र" सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, मन्त्र पढ़ी इसके बाद देवी जागरण में आए कलाकार गणेश जी का भजन देवी जागरण की शुरुआत की। झारखंड से चलकर आए देवी जागरण के कलाकार शशि श्रीवास्तव ने देवी गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और खूब वाहवाही बटोरी। हजारों की संख्या में आए लोगों ने देवी जागरण देखने के लिए रात भर डटे रहे। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के नंदलाल गुप्ता, उदय शर्मा शर्मा, शिवनाथ यादव, मनोज यादव, मुलायम यादव, अमर विश्वकर्मा, राज विश्वकर्मा, उत्कर्ष यादव, अजीत गुप्ता एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।




