Sonbhadra News : महुली स्थित ग्रामीण बैंक का संचालन अब नए भवन में
विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत महुली में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का संचालन आज से नए भवन में प्रारम्भ हुई

सोनभद्र
8:52 PM, September 1, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (सोनभद्र)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा नए भवन में शिफ्ट हो गई।
क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन,क्षेत्रीय कार्यालय विकास विभाग सूरज श्रीवास्तव एवं शाखा प्रबंधक राहुल सिंह सहायक शाखा प्रबंधक अंकित सोनी ने संयुक्त रूप से नए भवन में बैंकिंग सेवा का उद्घाटन फीता काट कर किया।
इस मौके पर ,वरिष्ठ कैशियर राकेश सिंह, दीपक कुमार,बैंक मित्र जितेंद्र कुमार गुप्ता,महेंद्र प्रसाद,शहजाद आलम,कोमल यादव,अरविंद,मंजय,आधार संचालक अविनाश कुमार ,अवधेश कुमार,रामनरेश, बैंक सखी गायत्री पाल, वीरेंद्र चौधरी,रामकुमार यादव, विमल यादव,शेषमणि चौबे,सहित सैकड़ों बैंक के ग्राहक उपस्थित रहे।




