Sonbhadra News : ग्राम पंचायत सदस्यों ने मनोनीत प्रधान के विरुद्ध अवैध वसूली सहित अन्य कई आरोप लगा किया प्रदर्शन
विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत लोढी के कई वार्ड सदस्यों ने मनोनीत ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण पर अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान का मनोनयन......

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लोढ़ी ग्राम सभा के सदस्य......
sonbhadra
7:40 PM, March 17, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत लोढी के कई वार्ड सदस्यों ने मनोनीत ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण पर अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान का मनोनयन जल्द से जल्द समाप्त कर किसी अन्य सदस्य को मनोनीत करने या प्रशासनिक व्यवस्था से ग्राम सभा का विकास कार्य सुचारु रखने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्राम पंचायत सदस्यों ने बताया कि "निर्वाचित ग्राम प्रधान राजकुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के पश्चात शासन द्वारा वार्ड सदस्य लक्ष्मीनरायन की ग्राम प्रधान मनोनित किया गया है परन्तु लक्ष्मीनरायन ने जब से कार्यभार सम्भाला है उनके द्वारा गाँव का कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया बल्कि जनता को पानी की व्यवस्था कराने, आय जाति, निवास प्रमाण पत्र, आवास-शौचालय के नाम पर लाभार्थियों से अवैध पैसे की वसूली की जाती है साथ ही पंचायत सचिव से गाली गलौज भी करते हैं। यहीं नहीं लक्ष्मीनारायण द्वारा लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे पुराने तालाब के सुन्दरीकरण के कार्य को जबरिया रोक रहे है और ठेकेदार से पैसो की मॉग कर रहे है। वहीं सदस्यों के पूछने पर कहते हैं कि अपने मनोनयन पर उन्होंने 10 लाख रुपए खर्च किए हैं तो वो भी वसूलेंगे ही। उनके इस कृत्य से शासनयेप्रशासन की भी बदनामी हो रही है। प्रधान के इस कृत्य से जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान लोढी का जल्द से जल्द मनोनयन रद्ध करके किसी अन्य सदस्य का मनोनयन करने अथवा प्रशासनिक व्यवस्था से विकास कार्य कराया जाए अन्यथा वह सभी ग्राम सदस्य ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।"
इस दौरान हरिदास, श्याम सुंदर, महेश शर्मा, अर्जुन, सावित्री, चम्पा, विपिन कुमार, मंजू, मुन्नी व चांदनी मौजूद रहे।



