Sonbhadra News : राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को अंगनबाड़ी किट व हेल्थ किट का वितरण
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में आयोजित दींक्षात समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आगनबाड़ी किट व हेल्थ किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित.......

sonbhadra
12:05 AM, October 9, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में आयोजित दींक्षात समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आगनबाड़ी किट व हेल्थ किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में पॉच आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आगनबाड़ी किट व हेल्थ किट का वितरण किया साथ ही राज्यपाल ने सी0एस0आर0 मद से आगनबाड़ी किट उपलब्ध कराने वाले इकाईयों के प्रतिनिधि को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वाली इकाईयों में एन0सी0एल0 सिंगरौली जिनके द्वारा 100 किट उपलब्ध करायी गयी थी, एन0सी0एल0 बीना जिनके द्वारा 25 किट, हिण्डालको रेनूकूट द्वारा 25 किट, अल्ट्राटेक सीमेन्ट 25 किट, एस0बी0आई0 रावर्टसगंज 25 किट, बिरला कार्बन 25 किट कुल 225 किट आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध करायी गयी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी जिला खनिज फाउन्डेसन निधि के माध्यम से 200 हेल्थ किट आगनबाड़ी केंद्रों हेतु उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान राज्यपाल ने जनपद सोनभद्र में आगनबाड़ी केन्द्रों हेतु किये जा रहे कार्यो के लिए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की सराहना भी की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी राजभवन से लायी गयी पुस्तक भी भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल ने जिलाधिकारी हेतु लायी गयी पुस्तक मुख्य विकास अधिकारी को भेंट की, इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।




