चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर खींचतान मची हुई है, आज यहां नामांकन होना था। दूसरे पक्ष की आपत्ति के चलते नामांकन से ठीक एक दिन पहले शनिवार की शाम जेडी के निर्देश पर डीआईओएस ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी। इसे लेकर रविवार की सुबह से कॉलेज परिसर में गहमागहमी मची हुई थी। इसी बीच, लोगों की नजर कॉलेज परिसर के पार्किंग एरिया पर पड़ी, जहां भारी मात्रा में अधजली दवाएं फेंकी गई थी। जब इसे उठाकर देखा गया तो उस पर दिसंबर 2024 की एक्सपायर तिथि दर्ज थी, इसमें एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली मौजूद थी। इन दवाओं का उपयोग बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए दिया जाता है। वहीं आयरन की गोली लड़कियों में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए वितरित किया जाता है।