Sonbhadra News : एक दिसम्बर से बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार लेकर आ रही यह स्कीम, यदि आप हैं बकाएदार तो उठाएं लाभ
यदि आपका बिजली बिल बकाया है तो यह खबर आपके लिए है। शासन ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए छूट की स्कीम लेकर आई है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
• शासन की मंशानुरूप 01 दिसम्बर,2025 से विद्युत राहत बिल योजना लागू
• अधिक से अधिक उपभोक्ता बकाया विद्युत बिल का भुगतान कर योजना का उठाये लाभ- जिलाधिकारी
सोनभद्र। यदि आपका बिजली बिल बकाया है तो यह खबर आपके लिए है। शासन ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए छूट की स्कीम लेकर आई है।
बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाले छूट के सम्बन्ध में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि उ०प्र० शासन के मंशानुरूप समस्त विद्युत वितरण निगमों में 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक एल०एम०वी०-1 (घरेलू) अधिकतम 02 किलोवाट भार तक तथा एल०एम०वी०-2 (वाणिज्यिक) 01 किलोवाट भार के नेवर पेड (संयोजन तिथि 31 मार्च,2025 अथवा इससे पूर्व) एवं लॉन्ग अनपेड (अन्तिम भुगतान 31 मार्च, 2025 अथवा इससे पूर्व) उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बिलों में तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट हेतु बिजली बिल राहत योजना 2025-26 लागू की गयी है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता यदि बकाया बिल एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उन्हें सरचार्ज (ब्याज) में 100प्रतिशत तथा मूलधन में अधिकतम 25प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट तीन चरणों में लागू की जाएगी। पहला चरण (01 दिसंबर, 2025 से 31 दिसंबर, 2025) एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 25प्रतिशत छूट पर दूसरा चरण (01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026) एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 20प्रतिशत छूट देने का प्राविधान है। तीसरा चरण (01 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026) एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 15प्रतिशत की छूट है। पिछला बकाया बिल रू 500 एवं 750 की आसान किश्तों में भी भर सकते है, बिजली चोरी के मामलों में निर्धारित राजस्व पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 01 दिसम्बर,2025 से लागू है, जिससे अधिकाधिक पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकेंगेें।
सम्बंधित खबर
अपना जिला