Sonbhadra news : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र ने सम्मानित किया योग गुरु योगी संकटमोचन को
सराहनीय कार्य के प्रोत्साहन के लिए एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट प्रदान कर एक स्मृति चिन्ह में कॉलेज का चित्र बना हुआ कप देकर सम्मानित किया

sonbhadra
2:48 PM, September 24, 2025
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क। पतंजलि योग शिक्षक योगी संकटमोचन को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के विभाग अध्यक्ष, प्रयुक्त विज्ञान डॉ रवि प्रताप सिंह तथा डॉ हरीश उपाध्याय के द्वारा कॉलेज में ग्यारह दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर लगाने और स्वास्थ्य को और दिनचर्या को सुधारने के लिए शिविर के माध्यम से बच्चों को योग की दीक्षा देने के लिए अंगवस्त्रम में साल पहनाकर तथा सराहनीय कार्य के प्रोत्साहन के लिए एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट प्रदान कर एक स्मृति चिन्ह में कॉलेज का चित्र बना हुआ कप देकर सम्मानित किया और इस सराहनीय कार्य के लिए डायरेक्टर महोदय GS तोमर ने भी योग शिक्षक योगी संकटमोचन को बधाई दी है,और ऐसे कार्य नियमित करने की प्रेरणा भी दी।




