Sonbhadra News :दुद्धी में गोवर्धन पूजा- मंत्रशक्ति से सूखे उपले में पकड़ाया आग फिर खौलते दूध से स्नान कर किया सबको अचंभित
बाबा ने गर्म दूध से स्नान कर किया सबको अचंभित, किया भविष्यवाणी - दुद्धी में आयोजित की गई 16 वां गोवर्धन पूजा कार्यक्रम

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:17 PM, November 11, 2026
बाबा ने गर्म दूध से स्नान कर किया सबको अचंभित, किया भविष्यवाणी
- दुद्धी में आयोजित की गई 16 वां गोवर्धन पूजा, इस बार अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों का रहा आगमन
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को यादव महासभा एवं गोवर्धन पूजा समिति के तत्वावधान में सोनभद्र जिले के दुद्धी में 16 वां गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस बार अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों के आगमन से पूजा समिति काफी उत्साहित दिखीं। लोगों का कहना था कि इस बार नेपाल देश से अतिथियों का दुद्धी की धरती पर आगमन हुआ हैं।
गाजीपुर के बाबा सुरेंद्र पंथी ने देखते ही देखते सूखे उपले में मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।इसके बाद उसी अग्नि में दूध गर्म किया गया तथा खीर पकाई गई। बाबा ने आग पर खौलते गर्म दूध से स्नान कर भविष्य के बारे में बताया। श्रद्धालुओं का मानना है कि पुजारी के अंदर चमत्कारिक शक्तियां हैं। मान्यता के अनुसार पुजारी और यजमान द्वारा खौलते दूध से स्नान करने पर ही लोगों का कल्याण होता है। पुजारी बाबा द्वारा आग प्रज्वलित कर दूध को खौलाया जाता है। मंत्रोचार के साथ इस दूध को तब तक खौलाया जाता है, जब तक कि मंत्र पूरा नहीं हो जाता है। उसके बाद इस खौलते दूध से न सिर्फ पुजारी, बल्कि पूजा पर बैठे यजमान को भी स्नान कराया जाता है।पुजारी का दावा है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वहीं जलते हैं जो छली - कपटी होते हैं। पुजारी अपने दावे को साबित करने के लिए खौलते ढूध में अपने सिर और शरीर पर डालता है और वहीं यजमान के शरीर पर भी गर्म दूध डाल देता है। इतना ही नहीं पुजारी अपने दावे को पुख्ता करने के लिए शक्ति का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।सुरेंद्र पंथी चमत्कारी बाबा ने कहा कि यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था। वहीं गर्म दूध से स्नान और आंखों में डालने पर बताया कि देखने में दूध गर्म दिखता है, लेकिन शरीर पर डालते ही ठंडा हो जाता है। पूजा में बहुत शक्ति है। पूजा का कार्यक्रम पंडित शिवपूजन मिश्र ने सम्पन्न कराई।
गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मातृका प्रसाद यादव सांसद एवं पूर्व मंत्री नेपाल सरकार रहे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस पूजा से हमे प्रकृति पूजा का ज्ञान होता है तथा गोवर्धन पूजा घमंड को दूर करने का सन्देश देता है।भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।वही यह प्राकृतिक पूजा है इससे प्राकृतिक अबो हवा शुद्ध होती हैं।अंत में उन्होंने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया और कहा कि समाज के लिए शिक्षा जरूरी है।आज हमारा समाज तीसरे और चौथे स्तंभ में कमजोर है।
विशिष्ट अतिथि जनकपुर मध्येश प्रदेश नेपाल विधायक डॉ रीना यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि गोवर्धन पूजा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहंकार दूर करने का नाम भगवान कृष्ण हैं, जिन्होंने इंद्र का घमंड दूर करते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर आमजन की रक्षा की थी।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से हुई ।लड़कियों व महिलाओं ने पूजा स्थल से कलश उठाया और प्राचीन शिवाजी तालाब से जल उठाकर पुनः पूजा स्थल पहुँचे और पूजा की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश यादव ने किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, संजय यादव,रामेश्वर राय,पूर्व प्राचार्य डॉ रामजीत यादव, यदुनाथ यादव, बुधिनारायण यादव,हरिशंकर यादव,सरजू यादव,सत्यनारायण यादव, अभिनाथ यादव,अवधेश यादव सहित अन्य पूजा से जुड़े लोग मौजूद रहे।जबकि सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल के एसएसआई संजय सिंह,एसआई श्याम जी यादव महिला थाना प्रभारी संतु सरोज मयफोर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम की संचालन सत्यनारायण यादव एड.ने किया।
इनसेट -
पहलवानों ने दिखाई हैरतअंगेज करतब
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय टीसीडी मैदान पर हो रहे गोवर्धन पुजा के दौरान पहलवानों ने दिखाई दमखम।बुधवार को पुजारी बाबा के साथ आये हुए गाजीपुर के पहलवानों ने ऐसा करतब दिखाया कि लोग देखते ही रह गए।पहलवानों ने टेंट से भी ऊपर रस्सी को उछल कूद करते छू लिया जबकि एक पहलवान ने दो - तीन पहलवानों के एक साथ बाहों में पकड़कर मैदान कर चक्कर लगा दिया जिसकी लोगों ने जमकर सराहना करते हुए पुरस्कृत किया।गाजीपुर से आये हुए पहलवानों ने तरह तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाया।गोवर्धन पूजा में पहलवानों की हैरतअंगेज करतब के बारे में दिनभर चाय पान की दुकानों में चर्चा होती रही।




