Sonbhadra News :खुशखबरी ! महाविद्याल में प्रवेश के लिए 33 प्रतिशत सीट वृद्धि
स्नातक में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ ने खुश खबरी! दी है। छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने 33 प्रतिशत सीटों की वृद्धि कर दी हैं।

sonbhadra
9:38 AM, September 10, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।स्नातक में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ ने खुश खबरी! दी है। छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने 33 प्रतिशत सीटों की वृद्धि कर दी हैं। बता दें कि सैकड़ों छात /छात्राएं सीटें सिमित होने के कारण प्रवेश से वंचित हो गए थे, जिन्हें अब प्रवेश का मौका मिलेगा।भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्याल दुद्धी के प्राचार्य डॉ राम सेवक सिंह यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सीटों की वृद्धि का आदेश प्राप्त हो गया हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश हेतु 33 प्रतिशत सीटों की बढ़ोत्तरी कर दी हैं। बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश हेतु जल्द सूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाविद्याल की प्रवेश समिति बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश के लिए सूचि बनाने में जुट गई हैं।




