Sonbhadra News : डॉ0 अम्बेडकर पर टिप्पणी से आक्रोशित गोंगपा ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा...

कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते गोंगपा कार्यकर्ता...
sonbhadra
4:34 PM, January 8, 2025
आनन्द कुमार चौबे/राहुल सिंह (संवाददाता)
• महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा
• गृहमंत्री देशवासियों से मांगें मांफी - रामनरेश पोया
सोनभद्र । गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि "देश के गृहमंत्री द्वारा 18 दिसंबर 2024 को सदन में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बारे में अभद्र वक्तव्य दिया गया है, जिससे सर्व समाज को आघात पहुंचा है, इसलिए गृहमंत्री देश वासियों से मांफी मांगें।"
गोंगपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया व गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि "बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बारे में देश के गृहमंत्री द्वारा अभद्र वक्तव्य सदन में दिया जाना निंदनीय है।"
गोंगपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि "ज्ञापन पत्र में देश के गृहमंत्री द्वारा देशवासियों से माफी मांगने, सोनभद्र में पांचवीं अनुसूची लागू किए जाने, वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत दावेदारों को अभिभोग प्रमाण पत्र दिए जाने, किसानों को बिजली-पानी मुफ्त दिए जाने के साथ ही सोनभद्र के बेरोजगार युवाओं को कम्पनियों में नौकरी दिए जाने की मांग शामिल है।"




