Sonbhadra News :गोंगपा ने प्रदर्शन कर 26 सूत्रीय मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गोंगपा ने प्रदर्शन कर 26 सूत्रीय मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

sonbhadra
6:10 PM, June 12, 2026
गोंगपा ने प्रदर्शन कर 26 सूत्रीय मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
*प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट कर मूलनिवासियों का कर रहे विनाश
दुद्धी, सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवामोर्चा मोर्चा व महिला मोर्चा जिला इकाई सोनभद्र के तत्वावधान में 26 सूत्रीय मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल /मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी निखिल यादव को तहसील परिसर में शुक्रवार को सौंपा।इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर सिंह मरकाम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुमार,विशिष्ट अतिथि रामनरेश पोया आदि ने कहा कि जनपद आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बाबजूद भी शासन प्रशासन द्वारा उपेक्षा का शिकार हो रहे है और सरकार संविधान की पांचवीं एवं छठी अनुसूची लागू नहीं कर रही।विकास के नाम पर मूलनिवासियों का विनाश करते हुए यहां के प्राकृतिक स्वरूप को बिगाड़ा जा रहा हैं। यहां के आदिवासी शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार,सुरक्षा और न्याय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहे है।जिले में बाहर के लोगो का दबदबा है। वे यहां के लोगो का शोषण खुले आम कर रहे है। कहा कि आदिवासियों को वनवासी न कहा जाए और जनगणना में गोंडी धर्म का कालम बनाया जाए।आदिवासियों की जमीन को जोतकोड के आधार पर कब्जा दिया जाए और दुद्धी को जिला घोषित किया जाए।ज्ञापन के माध्यम से उपजिलाधिकारी को तीन युवकों ने अमवार दरोगा पर विगत दिनों मारने पीटने एवं गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।युवक संजय प्रकाश, ओन प्रकाश एवं अनिल कुमार ने उपजिलाधिकारी को बताया कि घटना 3 जून की है जब वे अपने गांव बघाडू में सड़क किनारे खड़े थे जहां मारपीट सहित जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया इस दौरान एक युवक का हाथ फैक्चर हो गया है।जिसके लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिए है लेकिन अभी तक कोई निस्तारण नहीं हुआ।
इस दौरान संतोष कुमार,हीरालाल पोया, प्रमिला आर्मे,सत्या शाह मरकाम, इंद्रावती कोच्चो,दौलतिया देवी,बिजेंद्र,अमर सिंह सहित कई दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




