Sonbhadra news : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला इकाई सोनभद्र के तत्वावधान में आज मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

sonbhadra
7:58 PM, September 15, 2026
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी,सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला इकाई सोनभद्र के तत्वावधान में आज मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी दुद्धी (सोनभद्र) के माध्यम से सौंपा।यह कार्यक्रम युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंगपा सोनभद्र के जिला अध्यक्ष रामनरेश पोया और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सचिव हीरालाल मरपची उपस्थित रहे।
ये की मांग -
अमवार चौकी पुलिस के खिलाफ रोष: मुख्य अतिथि ने कहा कि सोनभद्र जिला के दुद्धी अमवार चौकी पुलिस की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संविधान की पांचवीं एवं छठवीं अनुसूची: वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा इसकी उपेक्षा की जा रही है और संविधान की पांचवीं व छठवीं अनुसूची को लागू नहीं किया जा रहा है।
मूल निवासियों का शोषण: आरोप लगाया गया कि विकास के नाम पर सोनभद्र के मूल निवासियों (आदिवासियों) का विनाश किया जा रहा है और प्राकृतिक स्वरूप को बिगाड़ा जा रहा है। स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और न्याय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर बाहर के लोगों का दबदबा बनाया जा रहा है।
आंदोलन की चेतावनी:
विशिष्ट अतिथि हीरालाल मरपची और जिला अध्यक्ष रामनरेश पोया ने संयुक्त रूप से कहा कि सोनभद्र के लोगों के पिछड़ेपन का मुख्य कारण शासन-प्रशासन की नीतियां और जिले के बाहर के दबंग माफियाओं की गलत चालें हैं। यदि प्रशासन आदिवासियों और मूल निवासियों की समस्याओं को दूर नहीं करता है, तो जिला कलेक्टेट के साथ-साथ प्रदेश और देश की राजधानी में भी उग्र धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा




